स्थानीय समाचार
खाना बनाने के क्रम लगी घर में आग,लाखों का नुकसान


बरहरवा:-बरहेट थाना क्षेत्र के सिमड़ा गांव मे शनिवार दोपहर को खाना बनाने के क्रम में सबजल अंसूरी के घर में आग लगने से हजारों की क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सबजल अंसारी की पत्नी घर में खाना बना रही थी।
इसी बीच अचानक चूल्हा का चिंगारी घर में बिखर गया तथा देखते ही देखते घर में आग लग गई और इस घटना में घर मे रखे लगभग सभी समान जल कर राख हो गए। जिसमें दो बोरी चावल, कपड़ा, आवश्यक कागजात सहित कुछ नकद राशि आंशिक रूप से जल गया lवही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।।
सबजल अंसारी मजदूर वर्ग के हैं जो दिहाड़ी मजदूरी से अपना परिवार का भरण पोषण कर रहा था और कच्ची झोपड़ी में निवास कर रहा था lवहीँ इस घटना से काफी आहत हुआ lमामले की जानकारी बरहेट बीडीओ सह अंचलाधिकारी अंशु कुमार पांडे से मदद की गुहार लगाई है l
![]()




