स्थानीय समाचार
झामुमो नेता ने मिर्जाचौकी में दुर्गा पूजा के दौरान माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की


बरहरवा ।झामुमो केन्द्रीय सचिव सह बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने सोमवार को मिर्जाचौकी पहुंचकर दुर्गा स्थान में माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया।
इस दौरान केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने माता के दरबार में माथा टेक कर क्षेत्र वासियों के लिए भी अमन चैन की कामना किया।उन्हौने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गापूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाया चारा के साथ मनाये।
इधर पंकज मिश्रा के मिर्जाचौकी आगमन पर पुजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेत्रित्व में कमिटि के सदस्यों द्धारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मौके पर एसडीपीओ किशोर तिर्की,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव,ट्विंकल भगत,राजु जायसवाल पुजा समिति के विरेन्द्र साह, बालेश्वर भगत,शिवशंकर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजुद थे।
![]()



