IPL 2025:अभिषेक शर्मा का धमाका,18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास


नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
दिग्वेश राठी से भिड़ंत का वीडियो वायरल
अभिषेक की धमाकेदार पारी का अंत लखनऊ के लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने किया। आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
SRH के लिए सबसे तेज़ फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में SRH के लिए 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ट्रेविस हेड के साथ साझा किया है। इस मैच में 18 गेंदों में बनाए गए अर्धशतक के साथ वह फ्रेंचाइज़ी के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी भी बने।
SRH के लिए सबसे तेज़ फिफ्टी (IPL):
- 16 गेंदें – ट्रेविस हेड vs LSG, 2024
- 16 गेंदें – ट्रेविस हेड vs DC, 2024
- 16 गेंदें – अभिषेक शर्मा vs MI, 2024
- 18 गेंदें – ट्रेविस हेड vs MI, 2024
- 18 गेंदें – अभिषेक शर्मा vs LSG, 2025*
20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन की बराबरी करते हुए आईपीएल में 20 गेंदों से कम में 4 बार अर्धशतक जमाए हैं।
20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी (IPL):
- 4 – निकोलस पूरन
- 4 – अभिषेक शर्मा
- 3 – जैक फ्रेजर मैकगर्क
- 2 – सुनील नरेन, केएल राहुल, पोलार्ड, ईशान किशन, जायसवाल, ट्रेविस हेड
IPL 2025 में चौथा सबसे तेज अर्धशतक
अभिषेक शर्मा का यह 18 गेंदों वाला अर्धशतक IPL 2025 का चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा।
IPL 2025 – सबसे तेज फिफ्टी:
- 14 गेंदें – रोमारियो शेफर्ड vs CSK
- 17 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी vs GT
- 18 गेंदें – निकोलस पूरन vs SRH
- 18 गेंदें – अभिषेक शर्मा vs LSG
- 19 गेंदें – अभिषेक शर्मा vs PBKS
![]()





