क्रिकेट/स्पोर्ट्सट्रेंडिंगबिहार

हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार बालिका खो-खो टीम के असिस्टेंट कोच

Views: 372
0 0
Read Time:5 Minute, 1 Second

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता: हरिमोहन सिंह

हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार बालिका खो-खो टीम के असिस्टेंट कोच

मुंगेर। बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक और मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह को आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन से पूर्व बिहार बालिका खो-खो टीम के प्रशिक्षण कैंप का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई है।

हरिमोहन सिंह बिहार के पहले ऐसे खेल प्रमोटर बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार पहली बार बिहार की बालक और बालिका खो-खो टीमें भाग ले रही हैं।

हरिमोहन सिंह इससे पहले भी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कोच, रेफरी, तकनीकी अधिकारी और चयनकर्ता के रूप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट कमिटी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में योगदान दिया था।

मुंगेर के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा लाभ
हरिमोहन सिंह ने कहा, “मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। हमारी प्राथमिकता खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। हमारा लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।”
अब तक उनके मार्गदर्शन में चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य और प्रमंडल स्तर पर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को लाखों रुपये की पुरस्कार राशि और विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है। इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं।

समाजसेवा और खेलों में अतुलनीय योगदान
हरिमोहन सिंह पिछले 12 वर्षों से निस्वार्थ भाव से मुंगेर जिले में खो-खो और अन्य खेलों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सामान्य और दिव्यांग (शारीरिक, मानसिक, श्रवणबाधित, मूकबधिर, नेत्रहीन, डीफ एंड डम) खिलाड़ियों को खो-खो, थ्रोबॉल, टेनीकोइट, पैरा एथलेटिक्स, क्रिकेट, पारा लॉन बाउल्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्विमिंग, ताईकमांडो और वॉची जैसे खेलों में प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सफलता दिलाई है।

उनके सामाजिक कार्यों और खेलों के प्रति समर्पण के लिए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री, पथ निर्माण मंत्री, विधि कानून मंत्री सहित कई बड़े नेताओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

मुंगेर में खुशी की लहर
हरिमोहन सिंह की इस उपलब्धि पर मुंगेर जिला प्रशासन, आर्ट-कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, समाजसेवियों, राजनेताओं, खेल प्रेमियों, मुंगेर जिला खो-खो संघ, मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुंगेर कराटे एसोसिएशन, मुंगेर हैंडबॉल एसोसिएशन और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (बिहार मुंगेर चैप्टर) के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button