12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकुड़ में भव्य योग सत्र का आयोजन, नशामुक्ति का भी दिलाया गया संकल्प

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकुड़ में भव्य योग सत्र का आयोजन, नशामुक्ति का भी दिलाया गया संकल्प
Views: 26
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

पाकुड़ संवाददाता,

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ में जिला प्रशासन की ओर से भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत एवं अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है।


उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय की तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवनशैली में योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ एकाग्रता, कार्यक्षमता तथा सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
उन्होंने इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकुड़ में भव्य योग सत्र का आयोजन, नशामुक्ति का भी दिलाया गया संकल्प

Loading

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकुड़ में भव्य योग सत्र का आयोजन, नशामुक्ति का भी दिलाया गया संकल्प

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment