Views: 32
0 0
Jharkhand News:अपहरण कांड में दो गिरफ्तार,बंधक युवक सकुशल बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Jharkhand News:अपहरण कांड में दो गिरफ्तार,बंधक युवक सकुशल बरामद

तेनुघाट — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपहरण के एक गंभीर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोमिया कथारा ओपी कांड संख्या 63/26, दिनांक 11 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अनलिमिटेड कुमार (उम्र 25 वर्ष),…

Jharkhand News:अपहरण कांड में दो गिरफ्तार,बंधक युवक सकुशल बरामद
Read Time:2 Minute, 14 Second
Jharkhand News:अपहरण कांड में दो गिरफ्तार,बंधक युवक सकुशल बरामद

तेनुघाट — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपहरण के एक गंभीर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोमिया कथारा ओपी कांड संख्या 63/26, दिनांक 11 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अनलिमिटेड कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी सांडी थाना मांडू, जिला रामगढ़ (वर्तमान पता महलीबांध, गोमिया) के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वादी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका भांजा ग्राम खेतको (थाना पेटरवार) में अपहृत कर बंधक बनाकर रखा गया है। अपहर्ताओं द्वारा युवक के मोबाइल से 26 हजार रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक को सूचित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम खेतको स्थित संदिग्ध अभियुक्त कामेश्वर यादव के घर पर छापेमारी कर बंधक बनाए गए युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

इस कांड में शामिल दो आरोपियों—कामेश्वर यादव (पिता स्व. विमल महतो) और कन्हैया यादव (पिता कामेश्वर यादव), दोनों निवासी खेतको, थाना पेटरवार—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया है।

छापेमारी अभियान में कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, रवि कुमार चौरसिया, नगेंद्र दुबे सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

Loading

Jharkhand News:अपहरण कांड में दो गिरफ्तार,बंधक युवक सकुशल बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports