Views: 42
2 0
आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, साहेबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, साहेबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बरहरवा संवाददाता — माननीय पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आज सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की सूचना मिलते ही पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। साहेबगंज जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई…

आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, साहेबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Read Time:2 Minute, 28 Second
आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, साहेबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बरहरवा संवाददाता — माननीय पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आज सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की सूचना मिलते ही पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। साहेबगंज जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान “आलमगीर आलम जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “सत्यमेव जयते” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा कार्यालय परिसर उत्साह से भर गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि यह दिन कांग्रेस परिवार के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने से न्याय की जीत हुई है। “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आलमगीर आलम ने हमेशा गरीब, मजलूम और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाई है,” उन्होंने कहा।

आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, साहेबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं का मनोबल दोगुना हो गया है और कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि साहेबगंज से हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां आलमगीर आलम के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश पांडे, सुनील पासवान, ऐनुल हक अंसारी, सरफराज आलम, रिजवान, जामुन दास, सतीश पासवान, मो. रियाज अहमद, अली कुरैशी, कार्तिक साह, राम प्रकाश, जाहिद खान, आफताब आलम, मजहर खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *