Jharkhand News:ट्रांसफार्मर जलने से 39 गांवों की जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

Jharkhand News:ट्रांसफार्मर जलने से 39 गांवों की जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान
Views: 52
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second
Jharkhand News:ट्रांसफार्मर जलने से 39 गांवों की जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

तेनुघाट — पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के भोलगढ़ा पानी प्लांट के पास 500 KVA का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से जला हुआ है, जिसके कारण पेटरवार और कसमार प्रखंड में पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

बागजोबारा स्थित इंटेकवेल से “हर घर नल जल योजना” के तहत लगभग 39 गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर खराब होने से इन गांवों में जल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की व्यवस्था करने में जुट जाते हैं।

इंटेकवेल के ऑपरेटर राजेंद्र रजवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ को दे दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment