Read Time:1 Minute, 0 Second
तेनुघाट — पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इसी को देखते हुए 12 मई (मंगलवार) को डैम का अंडर स्लुइस का एक फाटक खोला जाएगा।
यह जानकारी बांध प्रमंडल के कनीय अभियंता दीपक ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि फाटक खोलने के बाद प्रति सेकंड लगभग साढ़े चार हजार से छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
प्रशासन की ओर से डैम से सटे सभी पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें। साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है।