लातेहार: उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार बुधवार, 06 मई 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लिम्का बुक/गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप “लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाय ऑन फुट जर्नी” टीम भी शामिल रही।
कार्यक्रम के तहत सीएम एक्सीलेंस बॉयज स्कूल, लातेहार एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय, लातेहार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग सहित अन्य महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मनिका एवं हेरहंज क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों से कुल 78,000 रुपये का दंड शुल्क वसूला गया।