मिशन वात्सल्य को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Views: 51
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बरहरवा संवाददाता।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बालिका गृह के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के संबंध में सदर अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी (SAA) के लिए पुराने भवन के चिन्हांकन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बालगृह बालक, साहेबगंज तथा मिशनरीज ऑफ चैरिटी, कुंडली (बरहेट) में रह रहे बच्चों के आधार कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बालगृहों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनोचिकित्सक की प्रतिनियुक्ति पर चर्चा करते हुए पूर्व में वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत चिकित्सक को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त प्रायोजन, पालन-पोषण देखरेख एवं आफ्टर केयर योजना की समीक्षा की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने, चहारदीवारी के ऊपर कंटीले तार लगाने हेतु एनआरईपी को प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत प्रखंड, पंचायत, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर समितियों के गठन तथा प्रायोजन योजना की राशि समायोजन से संबंधित मामलों पर भी विचार विभाग को पत्राचार करने को कहा गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

मिशन वात्सल्य को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment