गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उतरी पंचायत स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे एवं जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महावीर स्थान शिव मंदिर से शुरू होकर पुराना माइनस, मल्लाह टोली, भुइयां टोली होते हुए कोनार नदी तट पर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में पहुंचा।
तत्पश्चात यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूजा अर्चना, हवन, पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण, पुष्पांजलि, मंडप परिक्रमा आदि का कार्यक्रम किया जा रहा है। महायज्ञ का आयोजन 3 से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य पंडित गोवर्धन शास्त्री, वाराणसी, यज्ञ आचार्य पंडित संजय पांडेय के देखरेख में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शाम में कथा वाचिका साध्वी लक्ष्मी रामायणी बृंदावन द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है।
कलश यात्रा में पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो, जिप सदस्य सह भाजपा जिलाध्यक्ष डा सुरेंद्र राज, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, आजसू नेता राजेश विश्वकर्मा, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पंसस धनेश्वरी देवी एवं पूर्व पंसस ललन केवट, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, धनंजय सिंह एवं चमेली देवी, यूनियन नेता अनिल सिंह, उमा देवी, विपिन कुमार, आदित्य पांडेय, पंकज पांडेय, बिनोद यादव, नरेंद्र निषाद, कृष्णदयाल सिंह, राहुल पांडेय, बिट्टू पांडेय, सुजीत पांडेय, बिट्टू कुमार रवानी, अमृत लाल, संजय सिंह, निर्मल निषाद, रविन्द्र प्रसाद, देवानंद रवानी, बद्री प्रसाद, विशाल कुमार, पप्पू पाठक सहित कई श्रद्धालुगण उपस्थित थे।