पाकुड़ संवाददाता।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) पाकुड़िया नगर इकाई द्वारा श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ, पाकुड़िया में संचालित निरंतर सेवार्थ विद्यार्थी शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर महायज्ञ के शुभारंभ दिवस से ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सेवा के उद्देश्य से चलाया जा रहा था।
शिविर के अंतिम दिन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार यज्ञ स्थल पहुंचे और परिषद् के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया गया सेवा कार्य समाज और राष्ट्र दोनों को मजबूती प्रदान करता है।
एसडीपीओ के उत्साहवर्धन से कार्यकर्ता ऊर्जा से भर गए और उन्होंने राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे ऐसे सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे, जो राष्ट्र की शक्ति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
परिषद् की ओर से बताया गया कि यह विष्णु महायज्ञ उनके लिए प्रेरणास्रोत भी रहा है, क्योंकि परिषद् द्वारा इसी स्थल पर भगत सिंह जयंती, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम पूर्व में आयोजित किए जाते रहे हैं।