प्रेम कुमार, घाघरा (गुमला)
घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव-गांव से भक्त अपने-अपने अखाड़ों, झंडों और गाजे-बाजे के साथ रामनवमी केंद्रीय कमिटी, घाघरा द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
अखाड़ों का दिलकश प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ रोमांचक कौशल का प्रदर्शन किया। तलवारबाज़ी, लाठी, भाला और अन्य पारंपरिक कलाओं ने लोगों का मन मोह लिया।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों एवं प्रतिभागियों को केंद्रीय कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया।
केंद्रीय कमिटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व में गांव-गांव जाकर सभी अखाड़ों को आमंत्रित किया था, जिसका व्यापक असर स्थल पर दिखा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार घाघरा में कुल 15 रामनवमी पूजा समितियां सक्रिय हैं—
- 6 लाइसेंसधारी
- 9 बिना लाइसेंस वाली समितियां
भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
इधर जय भोले महावीर मंडल, चांदनी चौक द्वारा ट्रेलर गाड़ी पर भव्य और आकर्षक झांकी निकाली गई।
यह झांकी चांदनी चौक से शुरू होकर कई चौक-चौराहों से गुजरी।
झांकी में कानपुर से आए कलाकारों ने शिव-पार्वती, मां काली, अघोरी, राधा-कृष्ण, बजरंगबली और जामवंत की शानदार झलक प्रस्तुत की, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे इलाके में यह झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
अवसर पर निम्न सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही—
अमित कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, पंकज कसेरा, रूपेश साहू, पिंटू गुप्ता, नीरज जयसवाल, नीरज सिंह, अविनाश गुप्ता, प्रेम कुमार साहू, पिंटू गुप्ता, शंभू गुप्ता, मनोज गुप्ता, नवीन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।