तेनुघाट : झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अधिवक्ता स्वाति सिन्हा, एम.के. श्रीवास्तव, ज्योति आनंद और आशुतोष आनंद तेनुघाट पहुंचे और तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
बताया जाता है कि आगामी 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए पूरे राज्य में अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसी को लेकर नामांकन दाखिल करने के बाद स्वाति सिन्हा, मौली सिन्हा, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, ज्योति आनंद, आशुतोष आनंद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने तेनुघाट पहुंचकर स्थानीय अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा।
इस दौरान स्वाति सिन्हा ने कहा कि यदि उन्हें चुनाव में जीत मिलती है तो वे अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगी। उन्होंने वरीय अधिवक्ताओं, युवा अधिवक्ताओं और दिव्यांग अधिवक्ताओं के लिए विशेष पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा और महिला अधिवक्ताओं के हितों के लिए भी ठोस कदम उठाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के विभिन्न अधिवक्ता संघों के सदस्यों से उन्हें समर्थन का आश्वासन मिल रहा है और वे सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी।
अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, राम विश्वास महथा, राम बल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बासु दे, प्रमोद कुमार भगत, इरफान अहमद, मो. मोबीन, मो. सबीर अंसारी, मजहर जानी, विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर तेजू करमाली, जीवन सागर, साक्षी कुमारी, अजय अंबष्ट, मंटू कुमार, अनुप्रिया, छोटू कुमार सहित कई लोग उनके साथ मौजूद थे।
यह बहुत अच्छी बात है कि बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ता अपने पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस चुनाव में निष्पक्षता बरती जाएगी।