लातेहार:– सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगर निवासी अन्नत सिंह ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 3 मार्च दिन मंगलवार को बाजार सब्जी बेचने गए थे।और बाइक को सड़क किनारे लगा दिया था।तभी शाम को बेचने के बाद करीब 6:20 बजे अपना बाइक के जगह के पास गया तो वहां से बाइक गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के अनुसार चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर **JH019A-9536** है। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
पीड़ित ने लातेहार थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुई बाइक को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।