राँची। दिनांक 28.02.2026 की रात्रि विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयासराय में मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी, विधानसभा थाना, को सूचना मिली थी कि नयासराय में झगड़ा हो रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि जाकिर अंसारी (उम्र लगभग 57 वर्ष), पिता स्व. शेख महमुद्दीन, निवासी ग्राम नयासराय, थाना विधानसभा, जिला राँची एवं उनके पुत्र के साथ कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मारपीट कर रहे थे। घटना में वादी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज Aston Hospital में चल रहा है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल अभियुक्त अरुण खलखो एवं अजय तिर्की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को भी जब्त किया गया है।
वादी जाकिर अंसारी के आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध विधानसभा थाना कांड सं0-21/26, दिनांक 01.03.2026 को धारा 191(2)/191(3)/191/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2)/118(2)/109(1)/61(2)/111(2) भा.न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार एवं दिलजन मुण्डा।
बरामद सामग्री:
- एक फोल्डेबल राइफल (3.15 बोर)
- एक देशी पिस्टल
- 05 जिंदा कारतूस (7mm)
- एक खाली मैगजीन
- 02 स्कॉर्पियो वाहन
- 01 फॉर्च्यूनर वाहन
- 01 बुलेट मोटरसाइकिल
- 12 मोबाइल फोन
छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी:
पुलिस उपाधीक्षक (हटिया) पी.के. मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रातु राम नारायण सिंह, थाना प्रभारी विधानसभा गणेश यादव, नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी, खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय, दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।