Read Time:1 Minute, 21 Second
गोमिया: जरीडीह बाज़ार स्थित सेवा समर्पित ईश्वरीय गीता पाठशाला में 90वाँ शिव जयंती महोत्सव एवं झंडारोहण कार्यक्रम बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुचिता दीदी ने किया, जबकि 17 वर्षों से समर्पित अलका दीदी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने शिव जयंती का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि जब मनुष्य के भीतर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पाँच विकार प्रवेश करते हैं, तब परमात्मा शिव सच्चे गीता ज्ञान के माध्यम से आत्मा को निर्विकारी बनाते हैं।
कार्यक्रम में किरण बहन, देवचंद भाई एवं रोहित भाई ने सहयोग किया। गिरिजा देवी और कंचन देवी की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में आरती बहन, अंजू बहन, किरण बहन, प्रतिमा बहन एवं संध्या बहन का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।