बरहरवा (साहेबगंज), 25 फरवरी 2026 — झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के बाद मृतंजय यादव को साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय, साहेबगंज में आयोजित सादे किंतु गरिमामय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने मृतंजय यादव को नियुक्ति पत्र सौंपकर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर बरकत खान ने कहा कि मृतंजय यादव की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे प्रखंड स्तर पर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाएंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष मृतंजय यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में कई जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।