घाघरा टाना भगत इंटर महाविद्यालय में क्लर्क कनक देव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

घाघरा टाना भगत इंटर महाविद्यालय में क्लर्क कनक देव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

Views: 6
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
घाघरा टाना भगत इंटर महाविद्यालय में क्लर्क कनक देव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

प्रेम कुमार साहू ,

घाघरा स्थित टाना भगत इंटर महाविद्यालय के डिग्री कॉलेज में कार्यरत क्लर्क कनक देव सिंह के निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, कर्मी तथा छात्र-छात्राओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक के कारण महाविद्यालय में अवकाश भी घोषित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि कनक देव सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। विगत 7 फरवरी को रांची में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि कनक देव सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति अत्यंत ईमानदार, सजग एवं अनुशासित कर्मचारी थे। उनका व्यवहार सहकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण रहा और वे हमेशा सभी को सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थे। उनकी कमी महाविद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी।

शोक सभा में प्राचार्य अरशद मोमिन, पूर्व प्राचार्य बिपिन बिहारी सिंह, विजय भगत, दीपक यादव, भीखम प्रजापति, सहगुरता अमीन, मोतीलाल साहू, श्रवण उरांव, बाबू नाथ भगत सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज, सामान्य प्रेक्षक ने ब्रजगृह, मतपेटिका भंडारण एवं मतगणना व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज, सामान्य प्रेक्षक ने ब्रजगृह, मतपेटिका भंडारण एवं मतगणना व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post