मिर्जाचौकी में जल जमाव की समस्या पर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

मिर्जाचौकी में जल जमाव की समस्या पर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

Views: 23
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second
मिर्जाचौकी में जल जमाव की समस्या पर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

जल जमाव से राहत के लिए शीघ्र होगी ठोस पहल : उपायुक्त

बरहरवा।
मिर्जाचौकी क्षेत्र में नालों के अभाव से उत्पन्न जल निकासी एवं जल जमाव की गंभीर समस्या को लेकर उपायुक्त श्री हेमंत सती ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रहे जल जमाव की स्थिति का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में नालों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल निकासी की स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त श्री हेमंत सती ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मिर्जाचौकी क्षेत्र में नाले एवं सड़क निर्माण से संबंधित एक समग्र एवं तकनीकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि समस्या का दीर्घकालिक समाधान किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीपीआर में जल निकासी की दिशा, नालों की चौड़ाई, गहराई तथा सड़क संरचना का समुचित आकलन किया जाए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व आवश्यक अस्थायी उपाय भी सुनिश्चित किए जाएँ, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

हाथियों के आतंक को लेकर वन विभाग व बिजली व्यवस्था पर सवाल

हाथियों के आतंक को लेकर वन विभाग व बिजली व्यवस्था पर सवाल

गेट और यूजीसी-नेट में सफलता

गेट और यूजीसी-नेट में सफलता

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post