Skip to content

गोमिया में हाथी के हमले से युवक की मौत, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

Views: 71
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
गोमिया में हाथी के हमले से युवक की मौत, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

गोमिया:बीते शनिवार की देर रात गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडेर के दरहाबेड़ा गांव में हाथी के हमले में करमचंद सोरेन नामक युवक की कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे।

मंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के तहत चार लाख रुपये मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की राशि मृतक के आश्रितों को प्रदान की।

गोमिया में हाथी के हमले से युवक की मौत, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

घटना में मृतक के पुत्र को भी आंशिक चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मंत्री ने मौके से ही वन विभाग के वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात पर गंभीर चिंता जताई और त्वरित रोकथाम के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा लगातार जान-माल की क्षति पहुंचाई जा रही है, जिसे लेकर वन विभाग को और अधिक सतर्क व गंभीर होना होगा। मंत्री ने हाथियों के रूट मैप (एलिफेंट कॉरिडोर) की पहचान कर सुनियोजित तरीके से हाथी झुंड को सुरक्षित स्थानों की ओर खदेड़ने पर जोर दिया, ताकि स्थायी समाधान के साथ ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस दौरान उन्होंने हाथी भगाओ दल के सदस्यों से भी बातचीत की और हाथियों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए पूरी कार्ययोजना के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Loading

गोमिया में हाथी के हमले से युवक की मौत, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,