रांची जिला प्रशासन का सख्त वाहन जाँच अभियान,123 वाहनों की जाँच में 2.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला

रांची जिला प्रशासन का सख्त वाहन जाँच अभियान,123 वाहनों की जाँच में 2.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला
Views: 89
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second
रांची जिला प्रशासन का सख्त वाहन जाँच अभियान,123 वाहनों की जाँच में 2.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला

रांची।
रांची जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा निरंतर इस प्रकार के सघन जाँच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में रिंग रोड के रातु क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 123 वाहनों की गहन जाँच की गई। इस दौरान वाहनों के पथकर (टैक्स), फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी), परमिट, ओवरलोडिंग तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

रांची जिला प्रशासन का सख्त वाहन जाँच अभियान,123 वाहनों की जाँच में 2.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला

जाँच के क्रम में 15 वाहनों के कागजात अपूर्ण पाए गए, वहीं कई वाहन ओवरलोडिंग के उल्लंघन में संलिप्त पाए गए। इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों पर दंड अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान कुल 2,87,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 03 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ रातु थाना में रखा गया है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें, ओवरलोडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के विशेष वाहन जाँच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे यातायात अनुशासन को मजबूत किया जा सके और सड़क सुरक्षा में निरंतर सुधार हो।

यह अभियान जिला प्रशासन की सड़क सुरक्षा एवं नियम पालन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment