तेनुघाट।
ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, बोकारो जिला कमेटी द्वारा सोमवार को तेनुघाट छठ घाट परिसर में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, पुलिस निरीक्षक सहित दर्जनों थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
वनभोज कार्यक्रम से पूर्व जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रशांत कुमार सिन्हा ने की तथा संचालन कानूनी सलाहकार सुभाष काटरियार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसको लेकर गंभीर होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर एसोसिएशन द्वारा पहले ही मुहिम शुरू की जा चुकी है, जिसे निर्णायक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि बोकारो जिले में शीघ्र ही प्रदेश कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पत्रकारों के निमंत्रण पर पहुंचे बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से देश, प्रदेश और समाज को दिशा मिलती है। पत्रकारों की एकजुटता आवश्यक है, क्योंकि उनके माध्यम से गांव-गांव तक सूचनाएं पहुंचती हैं। वहीं बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनके द्वारा प्रकाशित समाचारों से न केवल आमजन बल्कि प्रशासन को भी दिशा और बल मिलता है। पत्रकारों के माध्यम से समाज की कई महत्वपूर्ण बातें सामने आती हैं, जिससे सामाजिक विकास को गति मिलती है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के महासचिव शिवशंकर नोनिया ने किया। इस अवसर पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, अशोक राम, रजिस्ट्रार रितु रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, पिंकू कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, राजेश कुमार प्रजापति, शशि शेखर सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।
इसके अलावा कार्यक्रम में पत्रकार कुलदीप कुमार, पंकज पांडेय, विल्सन फ्रांसिस, राजकुमार स्वर्णकार, संजय कुमार मिश्रा, अनंत कुमार, अमिताभ सिन्हा, प्रवीण कुमार पांडेय, दिनेश बनर्जी, अजय महतो, विद्युत महतो, सुमित कुमार, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, बॉबी राज, पवन सिंह, प्यारेलाल, समीरुद्दीन अंसारी, अनील शर्मा, मुकेश कुमार, सिराज अंसारी, रतन कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, जीवन सागर, रोहित परासर, शशि कुमार, सुभाष कुमार, राजकुमार वर्मा, विशाल अग्रवाल, जितेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित थे।