Views: 91
0 0
बरहड़वा में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत का भव्य स्वागत-अभिनंदन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहड़वा में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत का भव्य स्वागत-अभिनंदन

बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के आरबी पैलेस, बरहड़वा में भारतीय जनता पार्टी बरहड़वा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं…

बरहड़वा में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत का भव्य स्वागत-अभिनंदन
Read Time:2 Minute, 7 Second
बरहड़वा में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत का भव्य स्वागत-अभिनंदन

बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के आरबी पैलेस, बरहड़वा में भारतीय जनता पार्टी बरहड़वा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात “वंदे मातरम्” गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्वागत-सम्मान समारोह के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर पैदल मार्च निकाला, जो स्टेशन चौक तक पहुंचा। स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी और खुशी जाहिर की।

मौके पर जिला महामंत्री कुसमाकर तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास, संतोष रजक, राकेश रजक, अमित भारती सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

बरहड़वा में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत का भव्य स्वागत-अभिनंदन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports