सरकारी भूमि पर हो रहा है स्टेडियम निर्माण, ग्रामीणों ने विरोध की खबरों को किया खारिज

सरकारी भूमि पर हो रहा है स्टेडियम निर्माण, ग्रामीणों ने विरोध की खबरों को किया खारिज
Views: 122
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second
सरकारी भूमि पर हो रहा है स्टेडियम निर्माण, ग्रामीणों ने विरोध की खबरों को किया खारिज

लातेहार।लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवाडीह के टोला गढ़वाटाड़ में संचालित स्टेडियम निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की है। बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि स्टेडियम निर्माण को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि जिस भूमि पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, वह पूरी तरह सरकारी भूमि है और इसमें किसी भी रैयत या निजी व्यक्ति की जमीन शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा की बैठक में विधिवत रूप से पारित किया गया था। ग्राम सभा की स्वीकृति के पश्चात माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह द्वारा शिलान्यास किया गया, जिसके बाद नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके पूर्ण होने से स्थानीय युवाओं एवं स्कूली बच्चों को खेलकूद के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में यह मैदान बरवाडीह पंचायत का एक सुंदर, सुव्यवस्थित एवं उपयोगी खेल परिसर के रूप में विकसित होगा।

मुखिया कालो देवी एवं उपमुखिया ललिता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि स्टेडियम निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूर्ण कराया जाए। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परियोजना के विरोध में किसी भी प्रकार का आंदोलन अथवा असहमति नहीं है।

इस अवसर पर लोकनाथ राम, सुनील कुमार, रविंद्र राम, बैजनाथ राम, अनिल कुमार, चंदन सिंह, जगन्नाथ राम, संजय कुमार, रंजन कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, पूनम देवी, रीना देवी, अनीता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में स्टेडियम निर्माण के समर्थन में अपनी सहमति जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

सरकारी भूमि पर हो रहा है स्टेडियम निर्माण, ग्रामीणों ने विरोध की खबरों को किया खारिज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment