Read Time:1 Minute, 23 Second
गोमिया:गोमिया काली मंदिर में बुधवार को काली मन्दिर संचालन समिति के द्वारा (150) डेढ़ सौ कम्बल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया। समिति सदस्य प्रदीप रवानी ने बताया कि आयोजन बढ़ते ठंड को देखते हुए किया गया, उन्होंने कहा कि यह काली मंदिर समिति के सदस्यों का एक छोटा सा सामुदायिक प्रयास है जो सामूहिक रूप से सभी के सहयोग से संभव हो पाया.
उन्होंने कहा कि ठंड में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को कंबल देकर उन्हें ठंड से बचने का प्रयास ही सच्ची भक्ति और पूजा है उन्होंने कहा कि नर पूजा ही नारायण पूजा है, मौके पर मन्दिर संचालन समिति के संरक्षक जगदीश स्वर्णकार उर्फ मुखिया जी, प्रदीप रवानी, बसंत जायसवाल, किशोर साव,राजेंद्र साव ,धनेश्वर राम ,आदित्य पांडे , प्रकाश अग्रवाल अनिल स्वर्णकार , शिशु ठाकुर, महेश स्वर्णकार,बिपिन कुमार पुजारी संजय पांडे शामिल थे |