Views: 102
0 0
माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

बोकारो।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड श्याम सुंदर महतो का आज शाम लगभग 7 बजे रिम्स, रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 62–65 वर्ष के थे। उनके निधन से वामपंथी आंदोलन एवं किसान आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। कामरेड श्याम…

माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन
Read Time:2 Minute, 23 Second
माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

बोकारो।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड श्याम सुंदर महतो का आज शाम लगभग 7 बजे रिम्स, रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 62–65 वर्ष के थे। उनके निधन से वामपंथी आंदोलन एवं किसान आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।

कामरेड श्याम सुंदर महतो वर्तमान में माकपा की बोकारो जिला कमेटी के सदस्य थे। इससे पूर्व वे पार्टी की झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे। 1980 के दशक में उनका संपर्क भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से हुआ, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के निर्देश पर किसानों को संगठित करने का कार्य संभाला।

उनके नेतृत्व में गोमिया प्रखंड सहित बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों को संगठित किया गया तथा किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर कई संघर्ष संचालित किए गए। पार्टी ने उनके संगठनात्मक योगदान को देखते हुए वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्हें गोमिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी बनाया था।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बोकारो जिले में शोक की लहर दौड़ गई। माकपा नेता रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, भागीरथ शर्मा, राकेश कुमार, विनय महतो, लखन महतो, भुनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, गौतम पांडे, राजेंद्र प्रजापति, अरुण प्रजापति, पुरण मांझी, हरिचरण सिंह, सहदेव महतो, भोला स्वर्णकार, अजय कुमार सहित जिले के तमाम वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed