Read Time:59 Second
बरहरवा। राजमहल थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को जमीन विवाद से जुड़े कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। यह सुनवाई सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो. यूसुफ की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी हसनैन अंसारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
सुनवाई के दौरान भूमि से संबंधित कागजातों की जांच की गई तथा आपसी सहमति के आधार पर विवादों के निपटारे का प्रयास किया गया। इस प्रक्रिया में जमीन विवाद के 6 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।
मौके पर पुलिस पदाधिकारी, अंचल कर्मी सहित बड़ी संख्या में जमीन विवाद से जुड़े लोग उपस्थित थे।