Read Time:1 Minute, 2 Second
कोटालपोखर स्थित राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय तालझारी में शनिवार को गणित मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ राम सुमन प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों एवं मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और गणितीय समझ का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम में बीपीओ दीपक कुमार मंडल, बीआरपी राजेंद्र मंडल, प्रधान शिक्षक राजेश कुमार यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।