Views: 69
0 0
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बरहरवा। उधवा जीएन उच्च विद्यालय अमानत दियारा में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन, संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
Read Time:2 Minute, 5 Second
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बरहरवा। उधवा जीएन उच्च विद्यालय अमानत दियारा में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन, संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंथन के समन्वयक अमन वर्मा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के कौशल सीखने तथा कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक खड़े होने के लिए प्रेरित किया।

संस्थागत देखरेख की चंदा कुमारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल बताया।

चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मोहम्मद इकबाल ने छात्राओं को गुड टच–बैड टच की पहचान, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया और किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी।

मौके पर शोभा कुमारी, मंथन की शबनम प्रवीण, संजीव कुमार, पीएलवी रूपेश्वर कुमार, बापी राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports