मॉडल कॉलेज में ‘अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

मॉडल कॉलेज में ‘अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
मॉडल कॉलेज में ‘अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा।
मॉडल कॉलेज (मुरली) में गुरुवार को ‘अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण’ विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पेड़ लगाकर स्वागत किया।

एसपी अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, उनकी कार्यप्रणाली और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि—

  • अनवेरिफाइड लिंक, वीडियो कॉल, मैसेज और फेक प्रोफाइल से सतर्क रहें।
  • बैंक कभी भी OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगता, इसलिए ऐसी किसी भी मांग पर तुरंत सावधान हो जाएँ।
  • ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ जैसे नए साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें।
  • किसी भी प्रकार की आपात सहायता के लिए अब कॉमन हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है, जिससे पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाएँ एक ही नंबर से उपलब्ध होती हैं।

उन्होंने नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर भी गंभीर चर्चा की और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि करियर और पूरे जीवन को बर्बाद कर देता है। एसपी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जागरूकता और सकारात्मक सोच को जीवन का मूल आधार बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिसर में अतिथियों द्वारा 11 औषधीय एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रमजान अली ने संचालन, डॉ. विवेक कुमार महतो ने स्वागत भाषण तथा डॉ. अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मौके पर राजमहल एसडीपीओ बिमलेश कुमार त्रिपाठी, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment