Read Time:45 Second
कोटालपोखर। बोरियो पुलिस ने दो लंबित वारंट वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बोरियो संथाली की बाहा मुर्मू और संझली हेम्ब्रम के खिलाफ वर्ष 2016 से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।