बरहरवा।पतना गांधी जयंती मध्य विद्यालय सीतापहाड़ मैदान में स्कूल की ओर से वार्षिक खेल कूद महोत्सव बुधवार को मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता व संस्कृति नाच में अधिक संख्या में स्कूल के बच्चे शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख छीता बास्की, ग्राम प्रधान मुंशी मुर्मू व फादर गिलवट शामिल हूए।
अतिथियों को प्रधानाध्यापक फादर मनोज टोप्पो व प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुचिता व अन्य के द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस क्रम में फादर मनोज ने बताया ने अतिथियों को स्वागत करते हुए बताया कि वार्षिक खेलकूद आयोजन का उद्देश्य बच्चों के स्वस्थ व मानसिक विकास के लिए है। उन्हें बताया कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
इस क्रम में बच्चों के बीच 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, बैलून फोड़, रिले रेस, कंगारू दौड़, तीन पैर दौड़, बॉल पासिंग सहित अन्य प्रकार का प्रतियोगिता हुआ। इस क्रम में 800 मी दौड़ में प्रथम लखीराम हेम्ब्रम, द्वितीय प्रकाश बास्की, तृतीय आशीष जोनसन टुडू व 200 मी दौड़ में प्रकाश बास्कु, द्वितीय दिपीसिंह मुर्मू, मिक्स रिले रेस में प्रथम फ्रांसिस सोरेन, द्वितीय बर्नाबस मुर्मू व तृतीय स्थान पर भोगन मुर्मू सहित और अन्य खेल में भी प्रतिभागियों ने विजय हुआ है।
सभी विजेता को प्रखंड प्रमुख छीता बास्की ग्राम प्रधान मुंशी मुर्मू व बड़का हेम्ब्रम के हाथों शिल्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर फादर फिलीप हेम्ब्रम, सुनील मरांडी, असीम मरांडी, सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे।