आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में संधि बलि और दीप दान का आयोजन

आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में संधि बलि और दीप दान का आयोजन
Views: 447
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second
आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में संधि बलि और दीप दान का आयोजन

गोमिया:-आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी के अवसर पर संधि बलि और दीप दान का धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनीं और श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना की।


पूजा विधि का संचालन पंडित गिरीश दत्त त्रिपाठी ने किया। उन्होंने वेद मंत्रों और धार्मिक विधियों के साथ संधि बलि संपन्न कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की महिमा के बारे में बताया। दीप दान के समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर देवी मां से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

स्थानीय समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टमी और नवमी की संधि बेला को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी समय महिषासुर का वध कर मां दुर्गा ने देवताओं और मानव जाति को आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण इसे संधि बलि कहा जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment