तेज़ रफ्तार में बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

तेज़ रफ्तार में बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत
Views: 566
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

थाना पुलिस में बाइक सहित एक व्यक्ति का शव किया बरामद। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में हुई मौत

तेज़ रफ्तार में बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

उधवासाहिबगंज – राजमहल मुख्य मार्ग पर नवाब डेहरी (सैयद बाजार) , मस्जिद के पास बीते रात अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अहले सुबह लगभग 5 बजे गांव के कुछ लोग जो मॉर्निंग वॉक और कुछ लोग मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। तभी उन लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक बाइक और उसमें दबे एक व्यक्ति पर नजर पड़ी। तभी देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गया ।

लोगों के द्वारा तुरंत घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना के ए एस आई सर्जन मुर्मू दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। काफी देर के बाद उक्त युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मोकीमपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर निवासी नोंगेन मंडल के पुत्र गोरांगो मंडल (28) के रूप में किया गया।

और घटना की सूचना परिजनों को दिया गया। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि मृतक गोरांग मंडल शहर के नौवगछी अपने बहन के घर गुरुवार को किसी काम से आया हुआ था। वहां से रात के लगभग 2:00 बजे अपने घर शोभापुर जाने के लिए बाइक लेकर निकला था।

आसपास के लोगों एवं पुलिस के मुताबिक काफी तेज रफ्तार में रहने के कारण अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। हेलो की पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

जहां माता पिता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं थानाप्रभारी ओम प्रकाश चोहान

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से हुई है संभवत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा। थानाप्रभारी ओम प्रकाश चोहान ने बताया कि
मामले की छानबीन की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment