गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को लगी फटकार

गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को लगी फटकार

Views: 117
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second
गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को लगी फटकार

बरहरवा।
आरके प्लस टू उच्च विद्यालय बोरियो में बुधवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने की। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश्वरी सिन्हा भी मौजूद रहीं।

बैठक में 109 विद्यालयों द्वारा अब तक पोशाक डाटा जमा नहीं करने पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई गई। इसके साथ ही ई-कल्याण, यू-डायस प्लस, एसडीएमएस, मध्यान भोजन, प्रयास योजना, विद्यालयों में बच्चों का नामांकन व ठहराव सहित अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के तहत बीआरसी से आए सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को 50-50 पेड़ उठाने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्कूल किट की उपयोगिता, मध्यान भोजन का प्रतिदिन एसएमएस, तथा हर माह की 3 तारीख तक मध्यान भोजन की रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में प्रोजेक्ट रेल की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी माखन लाल यादव, राजेश भगत, सीआरपी सुल्तान आलम, फैजल अफरोज, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, शाहजहां अंसारी, अनुज कुमार, शिक्षक संदीप सौरव, राकेश गुप्ता सहित सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

कैंसर-डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत देती हैं आंखें, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

कैंसर-डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत देती हैं आंखें, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post