Skip to content

बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा,7अगस्त तक का अल्टीमेटम।

Views: 222
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा,7अगस्त तक का अल्टीमेटम।

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू गुरुवार को बाराद्वारी स्थित श्रेष्ठम से जानकी भवन तक की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और बीच सड़क पर बांस-बल्ली से बनाए गए अस्थाई डिवाइडर को लेकर नाराजगी व्यक्त कीं। स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरकर निरीक्षण की।
इस दौरान सड़क की बदहाली और गलत ट्रैफिक व्यवस्था पर गुस्सायीं। उन्होंने जिला प्रशासन व टाटा स्टील यूआईएसएल को दो टूक चेतावनी दी और कहा कि 7 अगस्त तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को वे स्वयं आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगी। निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल रोड डिवीजन के हेड, साकची ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और सीतारामडेरा थाना की पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। मौके पर ही विधायक पूर्णिमा साहू ने टेलीफोन पर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम और ट्रैफिक डीएसपी से बात की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसमें अब और समय नहीं दिया जा सकता है।

बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा,7अगस्त तक का अल्टीमेटम।

विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और टाटा स्टील प्रबंधन को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हैं। सड़क निर्माण के लिए टाटा स्टील यूआईएसल से वार्ता भी हुई, लेकिन बारिश की बात बताकर देरी की जा रही है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 7 अगस्त तक बांस-बल्ली से बना अस्थायी डिवाइडर हटाकर, सुसज्जित और स्थायी डिवाइडर बनना चाहिए। साथ ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत, टूटे नालों की सफाई एवं समतलीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएं वरना मुझे सड़क पर उतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के समाप्त होने पर
8 अगस्त को दोबारा निरीक्षण करने आऊंगी ।

यदि सड़क की सूरत नहीं बदली तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटूंगी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह, अमित अग्रवाल, अरुण मिश्रा, मुरारी गोयल, मिथिलेश साव, दिलीप पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा,7अगस्त तक का अल्टीमेटम।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,