जिला योजना समिति की बैठक, नई योजनाओं पर चर्चा, अधूरी योजनाओं की समीक्षा व समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

जिला योजना समिति की बैठक, नई योजनाओं पर चर्चा, अधूरी योजनाओं की समीक्षा व समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
Views: 455
0 0
Read Time:3 Minute, 52 Second
जिला योजना समिति की बैठक, नई योजनाओं पर चर्चा, अधूरी योजनाओं की समीक्षा व समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

गढ़वा से अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट –

गढ़वा:- गढ़वा जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले विभागों जैसे कि जिला योजना अनाबद्ध निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही योजना कार्यान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं के समाधान के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर भी जोर दिया गया।पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल की समस्याओं के निदान पर विशेष चर्चा करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विभिन्न अभियंत्रण विभाग जैसे कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, बिल्डिंग, एनआरईपी, आरसीडी इत्यादि अंतर्गत चल रहे योजनाओं के कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।साथ ही लंबे समय से अधूरी पड़ी या विवादित योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं डीएमएफटी मद से गढ़वा में कराये जा रहे विभिन्न कार्यों इत्यादि के भी समीक्षा की गई।

उक्त विभिन्न विभागों के समीक्षा के दौरान योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवंटन की राशि एवं इसके विरुद्ध अब तक किए गए खर्च की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, निदेशक डीआरडीबी रवीश राज सिंह, सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी जेवीयर मिंज सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment