Read Time:1 Minute, 14 Second
बरहरवा ।साहिबगंज रेलवे के लोहा चोरी के मामले में फरार चल रहे दो युवक को आरपीएफ ने पकड़ने में सफलता हासिल की। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रविवार को तालझारी रेलवे साइडिंग के पास से दोनो युवक को दबोच लिया है।
दोनो युवक राजमहल के सैय्यद बाजार के रहने वाला गोविंद मंडल(26) व जितेंद्र मंडल है। आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि बीते नौ मई को रेलवे पटरी में लगे पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी होने पर आरपीएफ में मामला दर्ज किया गया। इसी आधार आरपीएफ ने एक छापामारी दल गठित कर युवक की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी की है।
गुप्त सूचना मिली कि तालझारी रेलवे साइडिंग में दोनो युवक घूम रहा है। आरपीएफ की टीम ने मौके पर दोनो को दबोच लिया है। वही दोनो युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।