बरहरवा । मंगलवार को बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बरहेट थाना पुलिस की जत्था एक साथ दल बनाकर पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के पहाड़ी गांव छोटा उदाली, बड़ा उदाली, कालदीगोडा, श्रीरामपुर, डुमली सहित अन्य कई गांव में फ्लैग एलआरपी द्वारा छापामारी व सर्च अभियान चलाया गया।
इस संबंध में आगे बताते हुए कहा कि एक बड़ी अपराधिक गिरोह ऐसे पहाड़ी क्षेत्र में बैठ कर अपना गतिविधि तैयार करते हैं.
वहीं इससे अंकुश लगाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली गई साथ ही जागरूक करते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसे संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो पुलिस को बिना किसी डर के सूचना दें ताकि सही समय पर कार्रवाई कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को कायम रखने में प्रशासन का प्रयास सफल हो सके। मौके पर एएसआई विजय रमानी, अशोक सिंह, पवन सिंह, रघुवीर राम, असीम कुजूर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।