बरहरवा ।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिफारिश के अनुसार स्कूल में छात्रों को सीखने के लिए अनुभवात्मक ,आनंदमय और तनाव मुक्त अनुभव बनाना है.
जिसमे हैप्पीनेस पाठयक्रम या ऐतिहासिक स्मारकों या सांस्कृतिक स्थलों, शिल्प केंद्रों, पर्यटन स्थलों आदि जगहों पर जाकर शैक्षणिक अनुभव ले सकते हैं.
इसी के अनुसार सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगनाडीह के विद्यार्थियों को सिद्धो – कान्हू पार्क भोगनाडीह का भ्रमण कराया गया तथा पार्क के अंदर स्तिथ शहीद स्मारकों एवं प्राकृतिक दृश्य, सांस्कृतिक धरोहरों को दिखाकर तथा उससे आधारित जीवनी को बताया गया. जिससे बच्चे काफी उत्साह पूर्वक उक्त धरोहरों को बारे मे जानकारी ले रहे थे और प्राकृतिक का आनंद ले रहे थे ।.
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश मुर्मू, सहयोगी शिक्षक बुधन मुर्मू, विनोद साह, हमीद अंसारी, आदि शामिल थे.