Read Time:1 Minute, 3 Second

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना के ग्राम खम्भिया कोयल नदी में नहाने के क्रम में डूबने से खम्भिया निवासी गुंदर उरांव 40 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुंदर पूर्व से ही मिर्गी बीमारी से ग्रसित था। संभावना ब्यक्त किया जा रहा है की नहाने के समय उसे मिर्गी का दौरा आ गया हो और उसकी डूबने से मौत हो गयी। क्योंकि जिस स्थल पर उसकी मौत हो गयी वहां पानी की गहराई कम था।
वह प्रतिदिन नदी नहाने जाया करता था। जब काफी देर तक गंदुर घर नही लौटा तो परिजन देखने नदी गए तो जसका शव पानी मे तैरते देखा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।