बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश…
लातेहार:- उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोशाक , डिजिटल शिक्षा, छात्रवृति, मध्याह्न भोजन संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि पोशाक एवं छात्रवृति योजना से छात्रों को ससमय लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।
समीक्षा के क्रम में अपार आईडी जेनरेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाना और इस प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीओ/ बीपीओ को स्पष्ट निर्देशित किया की सभी तरह का डेटा शत प्रतिशत सही प्रविष्टि होना चाहिए और कार्य में तेजी लाते हुए सुधारात्मक प्रगति करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में उपायुक्त द्वारा मध्याहन भोजन की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मध्यान भोजन का संचालन किया जाए एवं मध्यान भोजन में जो खाद्य सामग्री छात्र छात्राओं को दी जाती है। उसका निरंतर निरीक्षण संबंधित पदाधिकारी के द्वारा किया जाए।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन एवं योग्य बच्चो को ससमय छात्रवृत्ति मिले यह सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत नामांकन, मध्याह्न भोजन, पोशाक एवं छात्रवृति, पी0एम0 पोषण योजना सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक प्रखंडवार समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, एडीपीओ, एपीओ , बीपीओ, बीओ उपस्थित थे।