महागठबंधन की जीत पर झामुमो नेताओं ने जताया हर्ष, कहा- जनता ने झारखंड की विकास को पहचाना
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित महागठबंधन की प्रचंड बहुमत पर महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं मेंं हर्ष व्याप्त है। झामुमो के युवा नेता एवं इंडियन रोटी बैंक झारखंड को-ऑर्डिनेटर दीपक तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन की जीत झारखंडी जनमानस की जीत है। उन्होंने झारखंड के जनता-जनार्दन को बधाई दी है।
साथ ही महागठबंधन के विधायकों को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पलामू प्रमंडल में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पर नव नियुक्त विधायकों को भी शुभकामनाएं दी है।
साथ ही पलामू प्रमंडल के जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा राज्य के विकास के लिए सक्रिय रहा है। जनता ने झारखंड मेंं विकास की गति को पहचाना है और प्रचंड बहुमत देकर राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
उन्होंने कहा है कि, झामुमो राज्य के विकास के लिए हमेशा से सक्रिय रहा है। दिशोम गुरू शिबु सोरेन का संघर्ष की धरती रही है