अमीन अंसारी
रांची:- रविवार को बनहोरा के पहाड़ पार्क के समीप स्थित रेहमा प्रोन्सिस चिल्ड्रन स्कूल बनहोरा बड़का टोली के प्रांगण मे हटिया विधानसभा चुनाव पर चर्चा परिचर्चा के विषय मे हटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अलबिन लकड़ा के अध्यक्षता मे बैठक आहूत की गई, बैठक मे सैकड़ो की संख्या मे समर्पित कार्यकर्ता, बड़े भाई, शुभचिंतक एवं अन्य लोग पहुंचे।बैठक मे चुनाव से सम्बन्धित मुद्दो पर चर्चा हुई, और उपस्थित सभी ने चुनाव लड़ने के लिए सहमति जतायी।
इसके पश्चात बैठक मे उपस्थित बहुत सारे धार्मिक अगवा, समाजसेवी एवं राजनैतिक गण मौजूद थे, जिसने कम समय लेते हुए अपनी बातो को रखा और कैसे चुनावी गणित बनाने के साथ साथ अपने प्रत्याशी को जीत कैसे दिलाया जा सकता है इस पर विचार दिया।
बैठक मे मुस्लिम कॉम से भी बहुत सारे अगवा गण थे जिसने भी अलबिन को समर्थन दिया और कहा कि चुनाव मे हमारे लोग आपका खुलकर स्पोर्ट करेंगे, और जीत दिलाएंगे।
बैठक मे सरना समाज के अगवा गण भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी चुनावी मुद्दों पर अपनी बातो को रखा।।