पतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:साप्ताहिक हाट से रेड सैंड बोआ सांप रेस्क्यू,सपेरा फरार

पतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:साप्ताहिक हाट से रेड सैंड बोआ सांप रेस्क्यू,सपेरा फरार
Views: 147
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second
पतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:साप्ताहिक हाट से रेड सैंड बोआ सांप रेस्क्यू,सपेरा फरार

पतना। वन विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम साप्ताहिक हाट से एक रेड सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप को रेस्क्यू किया। वन रक्षी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हाट बाजार में एक सपेरा सांप का खेल दिखा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर सपेरा भाग निकला।

वन विभाग की टीम ने मौके से एक रेड सैंड बोआ सांप और पांच छोटे सांप के बच्चे बरामद किए, जिनकी उम्र लगभग 10 से 20 दिन बताई जा रही है।

वन रक्षी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि सांप पकड़ना या उसका खेल दिखाना कानूनन अपराध है। ऐसे कार्य करने वालों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल की सजा हो सकती है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रजापति प्रकाश बाबा समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment