Read Time:1 Minute, 5 Second
Ranchi:-भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना प्रारंभ करेगी। इसमें बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रविधान होगा। हालांकि, सम्मान की राशि कितनी होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
इसकी जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में मिलेगी। इस स्कीम के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने की तैयारी में है।असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर महीने से ही इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर जाएंगे और फार्म भराकर संबंधित कार्यालय में जमा करेंगे।