डुको पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

डुको पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Views: 138
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second
डुको पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

प्रेम कुमार साहू,

घाघरा:- प्रखंड के डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल एवं शिक्षा विभाग के बीपीओ पुष्पा टोप्पो उपस्थित हुए। शिविर में झारखंड सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था जहां ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के हिसाब से योजनाओं का आवेदन दिया ।

उक्त शिविर में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सरोज पेंशन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था । मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान सीधे पंचायत स्तर पर जाकर करना तथा झारखंड सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करना है ।

डुको पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

ताकि ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय व जिला कार्यालय का चक्कर लगाना ना पड़े । वहीं मुख्य रूप से उपस्थित अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल ने कहा कि जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आवेदन दें । आपकी समस्याओं का निश्चित समाधान किया जाएगा । वहीं शिक्षा विभाग के बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने विद्यार्थियों के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाए गए गुरुजी किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कही कि जो विद्यार्थी पैसे के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हों और आगे की पढ़ाई करना चाहते हों वैसे विद्यार्थी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेकर आगे की पढ़ाई कर सकते हैं ।

मौके पर मुखिया पूनम भगत, प्रखंड एवं आंचल कार्यालय के कर्मी तथा ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।

Loading

डुको पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment