
लातेहार:- विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला के द्वारा बुधवार को टाउनहॉल में जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा के द्वारा सभी 81 विधानसभा क्षेत्रो में रायशुमारी किया जा रहा था। जिसमें लातेहार विधानसभा का भी राय सुमारी किया गया। इस राय सुमारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुश स्तर के कार्यकर्ताओं से भी राय सुमारी लिया गया एवं उन्हें वोटिंग भी करने का अधिकार दिया गया।

भाजपा जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति।सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी,मंडल कार्य समिति निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी,प्रदेश के कार्यसमिति एवं मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति, से रायशुमारी लिया गया। लातेहार विधानसभा के लिए दो दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिसमें पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल जी एवं रघुराज पाण्डेय जी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से सभी कार्यक्रम संपन्न हुआ इस। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह जीके द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे के द्वारा किया गया ।
सभी वोटों को सीलबंद बक्सा में डाल रांची में खोला जाएगा।प्रदेश के नेता रायशुमारी कर नाम शॉर्टलिस्ट करेंगे।

मंच पर उपस्थित थे पूर्व विधायक प्रकाश राम , पूर्व जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव,जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, सरोज देवी, रमेश राम , राकेश दुबे इंद्रजीत यादव, चेतलाल राम दास, कल्याणी पाण्डेय, जबकि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी जिला कार्समिति ,सदस्य मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल के मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष न्यू वर्तमान जिला के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक प्रभारी एवं एवं अन्य लोग उपस्थित थे